फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard sleeping between grass in cowshed attacked woman, panic in the area

Leopard Attack: गोशाला में घास के बीच सोए तेंदुए ने महिला पर बोला हमला, क्षेत्र में दहशत का मौहाल

Tue, 17 May 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 07:56 PM IST
सार

कोटापाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी (52) सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी गोशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। इस बीच एक गोशाला से घास निकालते वक्त भीतर ही तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला किसी तरह हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

विज्ञापन
Leopard sleeping between grass in cowshed attacked woman, panic in the area
तेंदुए ने महिला पर किया हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके की कोटापाब पंचायत में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कोटापाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी (52) सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी गोशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी। इस बीच एक गोशाला से घास निकालते वक्त भीतर ही तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला किसी तरह हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तेंदुए ने महिला के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव किए हैं। महिला के चिल्लाने से तेंदुए गोशाला से बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


इस बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां महिला की हालत ठीक है। बता दें कि तीन दिन पहले तेंदुए ने इसी गांव के एक बाड़े में 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। अब तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। इस घटना से लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। वन मंडल रेणुकाजी की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


घरों में बंद कर दिए बच्चे
कोटापाब में तेंदुए की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि लोगों ने अपने बच्चों को घरों में बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ दिन में किसी ठंडी जगह आराम फरमा रहा है और रात को हमला कर रहा। पिछले तीन दिन से तेंदुए को गांव में घूमता व सोया हुआ देखा गया। पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि पिछले कल तेंदुए को एक खंडहर में सोया देखा गया। मंगलवार को भी तेंदुआ गोशाला में घास के बीच सोया हुआ था। महिला जब घास निकालने लगी तो हमला कर दिया। यह तेंदुआ तीन दिन पहले 41 बकरियों को शिकार बना चुका है। इसी डर से लोगों ने अपने बच्चों को बाहर भेजना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए ताकि लोगों को खौफ से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed