फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard attacks dog in New Shimla; incident caught on CCTV.

Shimla News: न्यू शिमला में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks dog in New Shimla; incident caught on CCTV.
जांच के लिए मौके पर पहुंची टीम, रिहायशी इलाके में डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। न्यू शिमला सेक्टर-4 में वीरवार सुबह तेंदुए ने लावारिस कुत्ते पर हमला किया। यह घटना सुबह 5:00 बजे रिहायशी इलाके में हुई। इस घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं।
यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाता हुआ नजर आया। कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हमले में कुत्ते की जान बच गई। इस घटना की लोगों ने नगर निगम को तुरंत सूचना दी। नगर निगम का दल कुत्ते को उपचार के लिए ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी इस बारे में सूचित किया। वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी शिमला मंडल अनिकेत वान्वे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed