फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leopard attack on three year old girl in anni kullu himachal pradesh

तीन साल की बच्ची को घर के बरामदे से उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले अंग

Sat, 25 Apr 2020 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Apr 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on three year old girl in anni kullu himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल की शिल्ही पंचायत में शुक्रवार रात आदमखोर तेंदुआ तीन साल की मासूम बच्ची को घर के बरामदे से उठा ले गया। शनिवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर बच्ची का शव क्षत-विक्षत मिला।

विज्ञापन




वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी आनी अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिल्ही पंचायत के उपप्रधान रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि सुमा गांव में शुक्रवार रात 8:30 बजे बच्ची एक कमरे से आंगन से होकर दूसरे कमरे की ओर जा रही थी। उसी वक्त घात लगाकर बैठा तेंदुए उसे उठा ले गया। पास में उसके पंजों के निशान से पता चला कि वह तेंदुआ ही था। वारदात के समय बिजली अचानक गुल हुई, उसी दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन

leopard attack on three year old girl in anni kullu himachal pradesh

बच्ची को ढूंढने का रात को ही प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। शनिवार सुबह बच्ची की फिर तलाश शुरू की तो बच्ची का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची सुमा गांव के विनोद कुमार की बेटी थी।

विनोद सुमा गांव से थोड़ी दूरी पर दोघरी में रहता है। डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed