फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leh rail line survey from gambhar khad to bharmana completed

लेह रेललाइन का 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाने का सर्वे पूरा, जल्द होगा भू अधिग्रहण

Mon, 04 Jun 2018 12:37 PM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
leh rail line survey from gambhar khad to bharmana completed
प्रतीकात्मक तस्वीर

सामरिक महत्व की भानुपल्ली-लेह रेललाइन के निर्माण की दिशा में रेलवे ने एक और पायदान पार कर लिया है। बिलासपुर सदर की गंभर खड्ड से बरमाणा तक 24 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक बिछाने का सर्वे पूरा हो गया है।

विज्ञापन


 ट्रैक बनाने वाली कंपनी ने सर्वे वाले क्षेत्रों में बुर्जियां (सीमाबंदी) लगाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही तय हो जाएगा कि ट्रैक की जद में कितने गांवों की जमीन आएगी। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने भी जमीनों के कागजात तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। बिलासपुर जिले के नयनादेवी क्षेत्र के 21 गांवों से होकर यह ट्रैक गुजरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे पांच स्टेशन

leh rail line survey from gambhar khad to bharmana completed

पहले चिह्नित 10 में से आठ गांवों के लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। अब नयनादेवी क्षेत्र के 11 गावों बैहल, लखाला, खैरियां, मैहला, थापना, जब्बल, सुनहण, दगदाडन, भटेड़, टाली, धनस्वाय के लोगों को जमीनों के पैसे मिलेंगे। 

रेलवे लाइन के लिए छोटी-बड़ी टनलों का भी निर्माण होगा। इसमें खैरिया से मैहला तक, मैहला से थापना तक और जब्बल से सुन्हण तक टनल का निर्माण किया जाएगा।

कुछ और टनलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा का कहना है कि बरमाणा तक रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। नयनादेवी के आठ गांवों को भू अधिग्रहण का पैसा दे दिया गया है। अन्य की प्रक्रिया जारी है। 

धरोट से बरमाणा तक पांच स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसमें पहला स्टेशन धरोट में, दूसरा मैहला, तीसरा दगदाडन-भटेड़ में, चौथा कोठी चौक बिलासपुर अैर पांचवां बरमाणा में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed