फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   legal notice to rahul gandhi

राहुल गांधी के भाषण का वीडियो तलब

Sun, 04 May 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 May 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
legal notice to rahul gandhi

भाजपा की शिकायत के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने राहुल गांधी के भाषण का वीडियो तलब किया है। डीसी सोलन से वीडियोग्राफी के साथ अलग से रिपोर्ट भी मांगी गई है। रिपोर्ट में पूछा गया है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में क्या कहा है और क्या ये जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(4) के दायरे में आता है? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट तलब करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


भाजपा ने शिकायत की थी कि राहुल गांधी ने सोलन और बिलासपुर रैली में झूठे, व्यक्तिगत और निराधार आरोप लगाए हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

धूमल को भ्रष्टाचार का चैंपियन कहा था

legal notice to rahul gandhi

हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लीगल नोटिस दिया है। राहुल गांधी को बिलासपुर और सोलन रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर पर लगाए गए आरोपों के लिए 10 दिन के भीतर क्षमा मांगने को कहा गया है।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो राहुल गांधी को मानहानि का सिविल और क्रिमिनल केस भुगतना होगा। नोटिस एडवोकेट विक्रांत ठाकुर की ओर से दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने सोलन और बिलासपुर में हुई रैलियों में धूमल को भ्रष्टाचार का चैंपियन कहा थ्‍ाा।

यह भी कहा कि धूमल भी मोदी की तरह चौकीदार बन गए थे। धूमल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटे की क्रिकेट एसोसिएशन को एक रुपये में 250 करोड़ की जमीन दे दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की थ्‍ाी शिकायत

legal notice to rahul gandhi

भाजपा ने कहा है कि सच्चाई यह है कि एचपीसीए न तो निजी संस्था है और न ही जमीन अनुराग ठाकुर को दी गई है। दूसरा एचपीसीए इस जमीन के बदले हर साल 27 लाख रुपये का लीज मनी अदा कर रही है।

भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी अलग से शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने झूठे, व्यक्तिगत और निराधार आरोप लगाकर जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(4) का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कार्रवाई की जाएगी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भ्रष्टाचार का चैंपियन कहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed