फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LED screens will be installed across the state for the program of Union Minister Piyush Goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर में लगेंगी 140 एलईडी स्क्रीन

Tue, 21 Sep 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 07:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे और चौथे चरण के कार्यक्रम पर प्रदेश भर के सभी प्रमुख स्थानों पर 140 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिला, उपमंडल, खंड, पंचायत और उचित मूल्य की दुकान स्तर पर भी इस कार्यक्रम का प्रसारण वर्चुअल माध्यम से होगा। 

विज्ञापन
LED screens will be installed across the state for the program of Union Minister Piyush Goyal
सीएम जयराम ने बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे और चौथे चरण को शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी एक स्थान से समारोह में शामिल होंगे। जिन खंडों में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू की गई है, वहां समारोह नहीं होगा। प्रदेश भर के सभी प्रमुख स्थानों पर 140 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिला, उपमंडल, खंड, पंचायत और उचित मूल्य की दुकान स्तर पर भी इस कार्यक्रम का प्रसारण वर्चुअल माध्यम से होगा। उन्होंने विधायकों और उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक में 25 सितंबर को होने वाले समारोह की तैयारियों के बारे में चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री इस दौरान योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। जिला मुख्यालय, उपमंडल, खंड, पंचायत और उचित मूल्य की दुकानों के स्तर पर भी समारोह होंगे। इसमें कुछ लाभार्थियों को राशन बैग भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह की अध्यक्षता करने वाले थे, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 7.18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक शामिल हैं, जो लगभग 29 लाख से अधिक आबादी को कवर कर रहा है, जिन्हें अक्तूबर 2021 के अंत तक मुफ्त राशन बैग देंगे। बैठक में बिलासपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि इस समारोह के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण की प्रगति की निरंतर निगरानी के निर्देश 
जयराम ने उपायुक्तों को कोविड महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कांटेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण की प्रगति की निरंतर निगरानी करने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर लाभार्थी को इस वर्ष अक्तूबर अंत तक राशन बैग दें 
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजना के प्रत्येक लाभार्थी को इस वर्ष अक्तूबर अंत तक राशन बैग दें। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सी. पाल रासु ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति केसी चमन ने विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed