{"_id":"63216011ded66ba375d9bfb607be82cf","slug":"led-bulb-distribution-for-people-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच की जगह अब मिलेंगे दस एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच की जगह अब मिलेंगे दस एलईडी बल्ब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के घरेलू दक्ष लाइटिंग कार्यक्रम में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब पांच की जगह दस एलईडी बल्ब मिलेंगे। उपभोक्ता सभी दस बल्ब नकद राशि 1000 देकर ले सकते हैं। तीन बल्ब किस्त और सात नकद देकर भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सरकार ने 10 की जगह 15 बल्ब देने का फैसला लिया है। ये उपभोक्ता भी सभी बल्ब नकद ले सकते हैं या तीन बल्ब किस्त और शेष 12 बल्ब नकद ले सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने एलईडी बल्ब बीते दिनों ले लिए हैं, वे अपना जमा करवाया बिजली बिल दिखाकर शेष बल्ब ले सकते हैं। विद्युत बोर्ड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि घरेलू दक्ष लाइटिंग कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की एलईडी बल्बों को प्राप्त करने में रुचि को देखते हुए बल्ब देने की सीमा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सरकार ने ऊर्जा संरक्षण को एलईडी बल्ब देने की योजना शुरू की है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किस्तों पर बल्ब दिए जा रहे हैं। नकद देने पर एक बल्ब 100 रुपये, जबकि किस्त पर 105 रुपये देने होंगे। दस महीने की किस्तें बनाई गई है। हर महीने आने वाले बिजली बिल में किस्त के अतिरिक्त साढ़े दस रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
किस्त पर एलईडी बल्ब लेने वाले किराएदार को अपने साथ मकान मालिक के पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी लानी होगी। इसके अलावा जमा करवाया गया नवीनतम बिजली बिल और अपने पहचान पत्र की फोटो कॉपी लानी होगी। नकदी देकर एलईडी बल्ब लेने के लिए सिर्फ अपना पहचान पत्र और बिजली बिल ले जाना होगा।
अगर बिजली बिल उपभोक्ता की जगह कोई अन्य बल्ब लेने आता है उसे उपभोक्ता का पहचान पत्र, बिजली बिल और अपना पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। इन औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही बल्ब मिलेंगे। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब खरीदना अनिवार्य भी नहीं है। यह एक स्वैच्छिक योजना है।
यह पहचान पत्र मान्य- पहचान पत्र के तौर पर उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य वैध पहचान पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। उपभोक्ता अगर ताजा बिजली बिल की पेमेंट रसीद नहीं दिखा सके तो उन्हें किस्तों पर बल्ब नहीं मिलेगा। उन्हें बल्ब लेने को नकद भुगतान करना होगा।