{"_id":"d87c099f08ae91d2b730ab63d5c02f65","slug":"learn-why-the-moon-suffered-the-curse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए चंद्रमा को क्यों झेलना पड़ा श्राप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए चंद्रमा को क्यों झेलना पड़ा श्राप!
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 27 Aug 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनोर घाटी के जलौणी में गणपति होम 29 अगस्त को होगा। जलौणी गणपति के पुजारी शांति प्रसाद ने बताया कि भगवान गणपति का जन्म दिन हर वर्ष भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर घाटी के जला गांव में गणेश देवता की जाग निकाली जाती है। इसी दिन पत्थर चौथ भी मनाई जाती है। पत्थर चौथ भगवान गणेश के चंद्रमा को शाप देने से शुरू हुई है। चंद्रमा ने भगवान गणेश का उपहास उड़ाया था।
विज्ञापन
इस पर गणेश ने चंद्रमा को शाप देकर भूमंडल से हमेशा के लिए अदृश्य कर दिया था। चंद्रमा के क्षमा मांगने पर गणेश ने उन्हें माफ कर कहा था कि जिस दिन उनका जन्मदिवस होगा उस दिन चंद्रमा को ग्रहण लगेगा।
विज्ञापन
मान्यता है कि अगर इस दिन कोई भी व्यक्ति चंद्रमा को देखता है तो उसके ऊपर चोरी का झूठा आरोप लगता है। इसी वजह से इस दिन चंद्रमा को देखना अशुभ माना जाता है।
चंद्रमा को भूलवश देखने पर प्रदेश में कई स्थानों पर लोगों की छतों पर पत्थर मारने की भी परंपरा है। ऐसा करने पर चंद्रमा देखने के अशुभ फल से मुक्ति मिलती है।
होम के अवसर पर भजन कीर्तन और देवता की जलेब निकलती है। इस बार हिमाचली गायक सूरज मेहता अपने दल के साथ भगवान गणेश की स्तुति करेंगे।