फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leakage in NHPC Tunnel in kullu himachal pradesh

हिमाचल: एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Fri, 15 Apr 2022 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 10:38 PM IST
सार

एनएचपीसी चरण दो की इस टनल में जगह-जगह लीकेज हो रही है। जिस कारण इसका निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। टनल का निर्माण पिछले 24 साल से हो रहा है।

विज्ञापन
leakage in NHPC Tunnel in kullu himachal pradesh
मलबे से दलदल बनी टनल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के शिल्हा में बन रही एनएचपीसी चरण दो की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज हो गई। लीकेज के दौरान आई बाढ़ से टनल के भीतर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है टनल के भीतर दर्जनों कामगार काम कर थे। करीब 32 किलोमीटर लंबी बन रही टनल में हुई घटना से मजदूर सहमे हुए हैं। टनल के भीतर हुए भारी लीकेज का एक वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दूसरे को भागने को आवाज दी जा रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। लीकेज के साथ आए मलबे से टनल दलदल बन गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। टनल का निर्माण गेमन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर गैमन कंपनी के मैनेजर विकास भारद्वाज से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एनएचपीसी चरण दो की इस टनल में जगह-जगह लीकेज हो रही है। जिस कारण इसका निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। टनल का निर्माण पिछले 24 साल से हो रहा है। टनल का निर्माण मणिकर्ण के शिल्हा से सैंज के सिउंड के बीच हो रहा है, जिसकी लंबाई करीब 32 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed