फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leakage in Kol Dam Project, Suspense over inauguration.

कोल बांध परियोजना में भारी रिसाव, उद्घाटन पर मंडराया संकट

Sun, 09 Oct 2016 10:45 AM IST
रितेश गुलेरिया/सरोज पाठक/अमर उजाला, बिलासपुर/बरमाणा
रितेश गुलेरिया/सरोज पाठक/अमर उजाला, बिलासपुर/बरमाणा Updated Sun, 09 Oct 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Leakage in Kol Dam Project, Suspense over inauguration.

इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रस्तावित कोल बांध परियोजना के उद्घाटन पर बादल मंडरा रहे हैं। यहां कोल बांध में बनी दो गैलरियों में पानी का भारी रिसाव हो रहा है। रिसाव इतना है कि नाले की तरह पानी आ रहा है।

विज्ञापन


परियोजना से जुड़े सूत्रों की मानें तो अगर हर दो घंटे में गैलरी से पानी न निकाला जाए तो उससे डैम को खतरा हो जाएगा। लिहाजा, परियोजना प्रबंधन ने गैलरी से पानी निकालने के लिए मोटरें लगा रखी हैं। परियोजना की वजह से विस्थापित लोगों ने भी साफ कर दिया है कि वे 15 अक्तूबर से पहले दिल्ली जाकर इस मामले के पूरे साक्ष्य और रिसाव की सीडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे।
विज्ञापन


वहीं, अभी तक रोजगार के नाम पर हुए सभी समझौतों की कॉपी भी प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी, जिस पर एक बार भी अमल नहीं हुआ है। परियोजना के लोक संपर्क अधिकारी प्रवीण भारती का कहना है कि जो रिसाव हो रहा है, वह डिजाइन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहाड़ से निकलने वाला पानी है। उन्होंने साफ किया कि गैलरी में कोई रिसाव नहीं है। बता दें कि पानी का रिसाव होने का सबसे बड़ा कारण बांध निर्माण के दौरान कुछ खामियां हैं। पानी के रिसाव को रोकने के लिए लंबे समय तक काम भी किया गया, लेकिन  सफलता नहीं मिल पाई।

मंत्री ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश
कोल बांध परियोजना में विभाग ने 80 लाख का मछली बीज डाला है लेकिन परियोजना की लापरवाही से सारी मछलियां टरबाइनों के माध्यम से बाहर निकलकर मर गई हैं। 80 लाख का बीज डालने के बावजूद मात्र एक क्विंटल मछलियां हुई हैं। गत रोज घाघस में आए मत्स्य मंत्री ने विभाग को परियोजना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है।


पीएम से पूछेंगे, उद्घाटन को कैसे हो गए तैयार
विस्थापित यूनियन प्रधान अनूप कुमार व प्रवक्ता पंकज ठाकुर ने बताया कि परियोजना की गैलरी में पानी का भारी रिसाव हो रहा है जिससे बांध को खतरा बना हुआ है। इसकी वीडियो और फोटो उनके पास मौजूद हैं। इन्हें वे प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। प्रधानमंत्री से मिलकर उनसे भी जानना चाहेंगे कि कोल बांध के हालातों को जानकर भी वे उद्घाटन के लिए कैसे तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed