{"_id":"655dfa0b39e6a4984f03a0c4","slug":"leader-of-opposition-jairam-thakur-said-public-will-answer-on-false-guarantees-in-lok-sabha-elections-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- झूठी गारंटियों पर जनता लोकसभा चुनाव में देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- झूठी गारंटियों पर जनता लोकसभा चुनाव में देगी जवाब
Wed, 22 Nov 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के दौरान सराज के खोलनाल पंचायत में भी सब कुछ तबाह चुका है। बावजूद इसके यहां के प्रभावितों को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी राहत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में दी झूठी गारंटियों को कांग्रेस देशभर में भुना रही है। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ आई कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए बड़े आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा तो कर दी है, लेकिन कांग्रेस सरकार की यह राहत राशि तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रभावितों नहीं मिल पाई है। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के खोलनाल पंचायत में आपदा प्रभावितों के बीच कही।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के दौरान सराज के खोलनाल पंचायत में भी सब कुछ तबाह चुका है। बावजूद इसके यहां के प्रभावितों को सरकार की ओर से अभी तक कोई भी राहत नहीं दी गई है। प्रदेश सरकार समस्याएं कम करने की बजाय जनता को और कष्टों में धकेल रही है। मुख्यमंत्री को स्वयं इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि आखिर तीन महीने बीत जाने के बाद भी प्रभावितों को राहत राशि क्यों नहीं बांटी जा रही है।
विज्ञापन
अगर एक सप्ताह के अंदर सभी प्रभावितों को राहत राशि नहीं मिलती है तो हम प्रभावितों के साथ सड़कों पर विरोध के लिए उतर जाएंगे। खोलानाल में आज भी 20 परिवारों के लोग तंबुओं में रह रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार का दावा कुछ और ही है। सर्दियों में लोग ठिठुर रहे हैं और बच्चे बिना स्कूल भवनों के खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को विवश हैं। सराज से अध्यापकों और दूसरे कर्मचारियों को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में ट्रांसफर किया जा रहा है। जबकि किसी दूसरे कर्मचारी को नहीं भेजा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पंडोह में भाजयुमो के प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडलाध्यक्ष और बीडीसी अध्यक्ष शेर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन