{"_id":"665866c09a867fa0c203eb59","slug":"leader-of-opposition-jairam-thakur-at-the-bjp-public-meeting-in-karsog-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur In Karsog: 'एक लाख करोड़ के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से हिमाचल को संवारना है मोदी की गारंटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur In Karsog: 'एक लाख करोड़ के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से हिमाचल को संवारना है मोदी की गारंटी'
Thu, 30 May 2024 05:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 30 May 2024 05:15 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का कोना-कोना बेहतर से बेहतर सड़क, सुरंगें और रोपवे से जुड़ जाएगा। यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं। इसलिए इसपर पूरा देश आंख मूंद कर भरोसा करता है।
विज्ञापन
करसोग में भाजपा की जनसभा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के करसोग में आयोजित भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लिए आयोजित जनसभा में कहा कि आने वाले समय में हिमाचल भर में एक लाख करोड़ की परियोजनाएं चल रही होंगी जो प्रदेश में यातायात को सरल और सुगम बनाएंगी। प्रदेश का कोना-कोना बेहतर से बेहतर सड़क, सुरंगें और रोपवे से जुड़ जाएगा। जिसे हाईवे मैन नितिन गडकरी ने हमारे बीच आकर दी है। यह नरेंद्र मोदी की गारंटी हैं। इसलिए इसपर पूरा देश आंख मूंद कर भरोसा करता है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भरोसा एक दिन में नहीं आया है बल्कि दस सालों से हर दिन देश के लोगों के विकास के लिए काम करने से बना है। आज हिमाचल में दुनिया की सबसे खूबसूरत अटल टनल है, जिसने हिमाचल के लाहौल स्पीति की दशा और दिशा बदल दी है तो इसके पीछे नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व का ही कमाल है। देश में विकास का के जीतने काम पिछले दस साल में हुए वह पहले कभी नहीं हो पाए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पहाड़ देखने में जितना खूबसूरत है, वैसे ही पहाड़ जैसी उसकी चुनौतियां हैं। आने जाने के लिए एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचने के लिए पैदल ही आना जाना पड़ता था। हिमाचल के लोगों के पीठ से बोझ उतारने का का काम नितिन गड़करी ने किया है। आज देश में चल रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को शुरू करने का श्रेय भारतीय के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है, इस योजना के कॉन्सेप्ट में नितिन गडकरी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल में 39 हजार किलोमीटर की सड़कें हैं जिसमें से पीएमजीएसवाई के तहत ही 20 हजार किमी की सड़कें बनी हैं। आज हिमाचल में मंडी से चंडीगढ़ तीन घंटे में पहुंच जा रहे हैं। मंडी से मनाली दो घंटे में पहुंच जा रहे हैं। आने वाले समय में ऐसी कनेक्टिविटी पूरे हिमाचल में देखने को मिलेगी। आज नितिन गड़करी दुनिया में सड़क बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को यह पता है कि कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोला है आने वाले समय में भी वह झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहती हैं। इसलिए वह उनके झूठ पर ताला लगाने को तैयार है।