विमल नेगी मामला: परिवार ने फिर दोहराई सीबीआई जांच की मांग, जयराम बोले- परिजनों का दर्द देख भावुक हूं
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेगी के पैतृक गांव कटगांव पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विस्तार
चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत को लेकर उनके परिजन लगातार सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेगी के पैतृक गांव कटगांव पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग भी दोहराई। जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेता शनिवार को कटगांव पहुंचे और उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। जयराम ने कहा कि विमल नेगी की माता जी के आंसू, उनकी पत्नी, भाई और परिजनों का दर्द देखकर बहुत भावुक हूं। विमल ईमानदार अधिकारी के साथ सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। परिवार ने सीबीआई जांच करने की मांग की है।
दुख की इस घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विधानसभा में कई बार उठाया है। नेगी की मौत के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं। बिंदल ने कहा कि नेगी की मौत कई सवाल खड़े कर गई है। यदि नेगी ईमानदार अधिकारी न होते तो पूरा विभाग उनके साथ खडा नहीं होता। उनके परिवार पर जो बीत रही है, उस पर चिंता करने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट मांग है कि मामले की सीबीआई से जांच हो। उनके परिवार से मिलना ढांढस बंधाना और हिम्मत देना था। इस मौके पर प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व भाजपा प्रत्याशी कोटखाई चेतन बरागटा, अजय श्याम सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
बतंगड़ शब्द का इस्तेमाल निंदनीय, कानून व्यवस्था चौपट
जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा के खिलाफ किसी भी मामले को लेकर बतंगड़ बनाने के जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य, पावर काॅरपोरेशन के कर्मचारी और सभी लोग सीबीआई की मांग कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इस विषय को लेकर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की नाम ही नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.