{"_id":"65897911e89da9b95d04c924","slug":"lazy-tourism-business-picks-up-pace-again-after-rains-shimla-news-c-19-sml1001-279575-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बरसात के बाद सुस्त पड़े पर्यटन \nकारोबार ने फिर से पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बरसात के बाद सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार ने फिर से पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक
सर्कुलर रोड लिफ्ट के बाहर लगी रही सैलानियों की लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बरसात के मौसम में हुई तबाही के बाद सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। क्रिसमस पर हजारों सैलानियों ने पहाड़ी की रानी शिमला का रुख किया है। होटलों में 90 फीसदी कमरे बुक हैं।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। सैलानियों ने रिज स्थित क्राइस्ट चर्च में सुबह क्रिसमस की प्रार्थना सभा में भाग लिया। कई सैलानी प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेकने पहुंचे। क्रिसमस पर सोमवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला जारी रहा। सर्कुलर रोड लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद लाइनें कार्ट रोड तक पहुंच गई। शहर के साथ लगते पर्यटक स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की भीड़ जुटी रही। क्रिसमस पर सैलानियों की आवाजाही को देखते हुए अब नववर्ष पर भी सैलानियों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस पर शहर के होटलों में अधिकतर कमरे बुक रहे।