फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lava eruption from the mountains in kangra

दहशत में लोग, यहां निकल रहा है लावा

Mon, 19 May 2014 11:03 PM IST
विनोद राणा/ अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/ अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 19 May 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
lava eruption from the mountains in kangra

इलाके की द्रंग पंचायत की पहाड़ियों से निकलने वाली रहस्यमय गर्म हवाओं से लोग दहशत में हैं। करीब एक सप्ताह पहले इन पहाड़ियों से धमाके के साथ आग जैसा पदार्थ निकला, जो कांच के टुकड़े जैसे हैं। साथ ही करीब छह- सात फुट जगह में कुछ छोटे छेद भी बन गए हैं। इन सुराख से अब गर्म बदबूदार गैस निकल रही है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर जियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) के रिटायर निदेशक आरएस गथानिया ने पहाड़ियों का दौरा किया। उनके मुताबिक पहाड़ियों से निकला पदार्थ प्रथमद्रष्ट्या ज्वालामुखी लावा लगता है।
विज्ञापन


इसे ऑब्सीडियन कहा जाता है। उनका मानना यह भी है कि वहां से गुजर रही बिजली की 33 केवी लाइन वोल्टेज करंट से भी ऐसा हो सकता है।

ओएनजीसी से करवाया जाएगा सर्वे

lava eruption from the mountains in kangra

पंचायत के प्रधान वेदप्रकाश ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले पहाड़ियों में एक धमाका हुआ था। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां कुछ कांच जैसे पदार्थ के टुकड़े पड़े थे। छेदों से बदबूदार गर्म गैस निकल रही है। इस गैस से कारण वहां गर्मी महसूस की जा रही है। गैस से लोगों में दहशत है। इसके बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले का पता चलते ही नवारना पुलिस घटनास्थल पर गई थी। वहां से कुछ नमूने लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र अत्री ने कहा कि उन्होंने द्रंग में घटनास्थल पर जाकर देखा है। वहां से निकल रही गैस का ओएनजीसी और कांच नुमा पदार्थों का स्टेट जियोलोजिस्ट से जांच करवा कर पता लगाया जाएगा कि ये क्या हैं ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed