फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lathicharge in hp university, student arrested.

VIDEO: छात्रों पर पुलिस ने फिर बरसाए लात-घूंसे

Sat, 11 Oct 2014 08:36 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
lathicharge in hp university, student arrested.

प्रदेश विश्वविद्यालय में लागू धारा 144 को शुक्रवार को फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे छात्र एकता मंच के साथ सैकड़ों छात्रों ने तोड़ दिया। पुलिस की चेतावनी के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो जवानों ने घसीट घसीट कर उन्हें जबरन दो बसों और दंगा रोधक वाहन में ठूंसा। इनमें दो दर्जन के करीब छात्राएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्रों पर गाड़ियों की आड़ में ले जाकर लात-घूसों से जमकर पीटा। लाठियां भांजने से पुलिस जवानों ने पूरी तरह से परहेज रखा। इसके बाद करीब 80 प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर परिसर से बाहर किया। पुलिस के इस एक्शन में छात्रों की जमकर धुनाई हुई है।
विज्ञापन


करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। जिन्हें गाड़ियों से जुन्गा की ओर ले जाया गया। शुक्रवार को काफी संख्या में पुस्तकालय के बाहर जुटे एसएफआई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और अन्य छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर धारा 144 को तोड़ा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उधर, गाड़ियों में ले जाए गए छात्रों का आरोप है कि उन्हें बसों के अंदर बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में ठूंसकर पहुंचाया हवालात

lathicharge in hp university, student arrested.

छात्र एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन की कॉल के तहत किए इस प्रदर्शन में 150 से अधिक छात्रों ने परिसर में निषेधाज्ञा के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह दस बजे ही परिसर में करीब दो सौ पुलिस कर्मियों को धारा 144 का छात्रों द्वारा उल्लंघन किए जाने की संभावना को लेकर अलर्ट किया गया था। गेट पर हर छात्र का आई कार्ड चेक हो रहा था।

दस बजे तय किए गए प्रदर्शन के समय के ठीक आधे घंटे बाद 10:40 बजे पुस्तकालय के बाहर पहले से एकत्र हो चुके छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर दंगा रोधक वाहन के साथ मौजूद महिला और पुरुष जवानों ने अधिकारियों से संकेत मिलते ही सड़क पर बैठे छात्र छात्राओं को उठाना शुरू कर दिया। इस बीच हुई खींचतान में दर्जनों छात्रों के कपड़े फट गए।

छात्रों को पुलिस ने दंगा रोधक वाहन, पुलिस की बस और एचआरटीसी की पहले से मौके पर खड़ी बस में ठूंसना शुरू कर दिया। ग्यारह बजे से पहले ही तमाम प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भर कर परिसर से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन पर की कार्रवाई: एएसपी

lathicharge in hp university, student arrested.

पुलिस के एएसपी संदीप धवल ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इसमें सिर्फ छात्रों को पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन करने से रोका गया और उन्हें गाड़ियों में भर कर परिसर से बाहर ले जाया गया, ताकि परिसर में शैक्षणिक माहौल कायम हो।

छात्रों को दी गई लाउडस्पीकर से चेतावनी

पुस्तकालय के बाहर प्रतिबंध के बावजूद सड़क पर बैठे सैकड़ों छात्र और छात्राओं को पुलिस के खड़े दंगा रोधक वाहन में लगे स्पीकर से परिसर में धारा 144 लगे होने की सूचना दी और प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह किया गया। न मानने पर पुलिस ने उन्हें उठाने की प्रक्रिया शुरू की।

देखें वीडियो

lathicharge in hp university, student arrested.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed