फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Last chance for admission in Himachal's private polytechnic institutes

Dharamshala: हिमाचल के बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश का अंतिम अवसर

Thu, 20 Oct 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 08:36 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि मौजूदा समय में 16 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में नौ प्रकार के तीन और दो वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Last chance for admission in Himachal's private polytechnic institutes
औद्योगिक प्रशिक्षण(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग प्रदेश के राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों में खाली सीटों पर प्रवेश का अंतिम मौका होगा। रिक्त सीटें भरने के लिए विभाग 22 अक्तूबर को संस्थान स्तर पर अंतिम स्पॉट राउंड की काउंसलिंग करवाएगा। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि मौजूदा समय में 16 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में नौ प्रकार के तीन और दो वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और दो राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस वर्ष लगभग 684 सीटें लीट और पैट में खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए पात्र अभ्यर्थी के पास 22 अक्तूबर को अंतिम मौका होगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी 22 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से बहु तकनीकी प्रवेश विवरण पुस्तिका में दर्शाए गए सभी दस्तावेजों एवं फीस सहित आएं। प्रवेश के इच्छुक छात्रों को संबंधित संस्थान में आवेदन फार्म सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक जमा करवाना होगा। इसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे से मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिस भी उम्मीदवार को सीट मिलेगी, उसे उसी समय सभी प्रकार के फीस एवं फंडों को जमा करवाना होगा। विभिन्न संस्थानों में रिक्त सीटों की जानकारी तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed