{"_id":"67c1cd33c710f4bd8802be99","slug":"landsliding-in-roadlandsliding-in-road-shimla-news-c-19-sml1001-494104-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन
विज्ञापन
बारिश बनी मुसीबत, चमियाना अस्पताल में भीगते हुए पहुंचे मरीज
बाद में छोटा रोबोट मंगवाकर हटाया गया मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शुक्रवार को इलाज करवाने आए मरीजों को भारी दिक्कतें पेश आईं। अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर सुबह के वक्त अचानक से पहाड़ी का मलबा गिर गया। इस वजह से सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं गाड़ियों और टैंपो ट्रेवलर में आए मरीजों को यहां से पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ा। बुजुर्ग मरीजों को इस दौरान खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शुक्रवार को यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख ओपीडी थी। सुबह के वक्त सैकड़ों की तादाद में आईजीएमसी से आने वाले टैंपो ट्रेवलर व निजी गाड़ियों से मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अचानक सड़क पर मलबा आ गया। इस वजह से गाड़ियों व टेंपो ट्रेवलर को बीच में ही रुकना पड़ा। अस्पताल से आए सोलन के अनिल कुमार और बिलासपुर के दीपेंद्र चंदेल ने बताया कि उनके साथ बुजुर्ग मरीज हैं। उनका यूरोलॉजी विभाग में उपचार चल रहा है। लेकिन सड़क बंद होने के कारण दिक्कतें पेश आई हैं। उन्होंने बताया कि छोटा रोबोट यहां पर आया लेकिन इसको भी सड़क खोलने में समय लग गया।