{"_id":"62cf99e85536d635df22c1c9","slug":"landslides-in-himachal-pradesh-vehicle-damage-shrikhand-yatra-stopped-water-increased-in-the-drain-near-bhimdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslides in Himachal: भारी बारिश से भीमडवारी में एक घंटा बाधित रही श्रीखंड महादेव यात्रा, ठारला-जाओं सड़क पर हुआ भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslides in Himachal: भारी बारिश से भीमडवारी में एक घंटा बाधित रही श्रीखंड महादेव यात्रा, ठारला-जाओं सड़क पर हुआ भूस्खलन
Thu, 14 Jul 2022 06:37 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:37 PM IST
सार
एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि पार्वती बाग के साथ भीमडवारी के पास नाले में पानी के तेज बहाव से वीरवार सुबह एक घंटा यात्रा को रोका गया था। इस दौरान यहां रेस्क्यू टीम को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
जाओं-ठारला सड़क पर हुआ भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्वती बाग में हुई भारी बारिश से वीरवार को भीमडवारी में प्रशासन को श्रीखंड यात्रा को एक घंटा रोकना पड़ा। हालांकि, मौसम साफ होते ही यात्रा को फिर शुरू कर दिया गया। वहीं, बुधवार देर शाम जाओं-ठारला सड़क पर सुमरा कैंची के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में दो वाहन भी आ गए, जिससे सड़क घंटों बाधित रही। यह सड़क जाओं तक जाती है, जहां से श्रीखंड यात्री बेस कैंप सिंहगाड़ तक तीन किलोमीटर पैदल चलते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि पार्वती बाग के साथ भीमडवारी के पास नाले में पानी के तेज बहाव से वीरवार सुबह एक घंटा यात्रा को रोका गया था। इस दौरान यहां रेस्क्यू टीम को भी तैनात किया गया था। सुबह 9:30 बजे यात्रा को बहाल कर दिया गया। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि बाधित जाओं-ठारला सड़क वीरवार सुबह 10:00 बजे बहाल कर दी गई। नायब तहसीलदार टेक चंद ने बताया कि 13 जुलाई को 353 श्रद्धालुओं ने श्रीखंड महादेव यात्रा में भाग लिया था। 14 जुलाई को 632 श्रद्धालुओं को श्रीखंड रवाना किया गया है, जिसमें से 580 ऑफलाइन जबकि 52 ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
पार्वती बाग से अब 10:30 बजे तक ही जा सकेंगे श्रद्धालु
अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग से यात्रियों के श्रीखंड जाने के समय में बदलाव किया गया है। पहले पार्वती बाग से दोपहर 12:00 बजे के बाद किसी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं थी। अब इसे सुबह 10:30 बजे किया गया है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि श्रीखंड महादेव तक समय रहते दर्शनों के उपरांत श्रद्धालु समय पर बेस कैंप लौट सकें।
विज्ञापन