फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Landslide Sirmour, Debris fell on the house due to heavy rain in Chuli Village hp, one person died, two injure

Landslide Sirmour: भारी बारिश से मकान पर गिरा मलबा, व्यक्ति की मौत, नौ वर्षीय बच्चे समेत दो घायल

Mon, 15 Aug 2022 03:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

ग्राम पंचायत ददाहू के चूली गांव में तेज बारिश के कारण मलबा रिहायशी मकान की दीवार फांदकर कमरे में जा गिरा और यहां सो रहे पति-पत्नी व उनके पौत्र इसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Landslide Sirmour, Debris fell on the house due to heavy rain in Chuli Village hp, one person died, two injure
भारी बारिश से मकान पर गिरा मलबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते साथ लगते चूली गांव में रिहायशी मकान पर मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि मृतक पत्नी व पौत्र घायल हो गए। पत्नी की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज  दिया गया है।  जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ददाहू के चूली गांव में तेज बारिश के कारण मलबा रिहायशी मकान की दीवार फांदकर कमरे में जा गिरा और यहां सो रहे पति-पत्नी व उनके पौत्र इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तीनों घायलों को मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू  ले जाया गया। जहां मकान मालिक सुरेंद्र सिंह(56) की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


जबकि घायलों में मृतक की पत्नी लज्जा देवी (53) व पौत्र परीक्षित (9) शामिल है। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया। ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजयपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने मलबे से तीनों को निकालने में मदद की। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 50 हजार व घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। मृतक सुरेंद्र सिंह बिजली घर ददाहू में ही लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।  तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने से करीब 1.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसएचओ श्रीरेणुका जी देवी सिंह नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed