फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   landslide on the car moving from the hill, fire broke out, the driver saved his life by running away

Una News: पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर, भड़की आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Tue, 19 Sep 2023 01:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले में लगातार छह घंटे हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में चलती कार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। 

विज्ञापन
landslide on the car moving from the hill, fire broke out, the driver saved his life by running away
पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लगातार छह घंटे हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में चलती कार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे कार में आग भड़क गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान टांडा रोड गांव बेलोबाल जिला कपूरथला का राकेश कुमार अपनी कार में बैठकर चिंतपूर्णी और बगलामुखी मंदिर जा रहा था। इसी बीच अलोह के पास सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम लगा रहा। इसको देखते हुए चालक ने अपनी कार वापस घर के लिए मोड़ ली लेकिन कुछ दूरी पर अचानक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। चालक ने तुरंत तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed