{"_id":"6112151d8ebc3ef4180d2108","slug":"landslide-on-kalka-shimla-national-highway-near-kyari-bangla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर फिर दरकी पहाड़ी, ठप रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर फिर दरकी पहाड़ी, ठप रही वाहनों की आवाजाही
Tue, 10 Aug 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:57 PM IST
सार
पुलिस और फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे बाद मार्ग को वन वे कर दिया। जबकि पौने घंटे के बाद वाहनों की सुचारु रूप से आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
landslide solan
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर क्यारीबंगला के समीप मंगलवार सुबह पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही पर करीब आधा घंटा ब्रेक लग गई। मलबा गिरने से पहाड़ी के साथ खड़ी पोकलेन मशीन भी इसकी चपेट में आई है। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे बाद मार्ग को वन वे कर दिया। जबकि पौने घंटे के बाद वाहनों की सुचारु रूप से आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर एनएच पर भूस्खलन हुआ। जब फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम पहाड़ी पर से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर रही थी। अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने लगे। मलबे और पत्थरों को गिरता देख ट्रैफिक को रोका गया और थोड़ी ही देर में पूरी सड़क मलबा आने से बंद हो गई। फोरलेन कंपनी मौके पर मलबा और पत्थर हटाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गई। पौने घंटे में वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
गौर रहे कि सोलन से कैथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है। यहां पर पहाड़ी पर कटिंग का कार्य चला हुआ है। बारिश के बाद अब कई जगहों पर पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया है। इससे पहले परवाणू से सोलन के बीच भी कई जगहों पर मलबा गिर चुका है। उधर, डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि पहाड़ी दरकने के कुछ समय बाद ही वाहनों के लिए वन वे खोल दिया था। जाम अधिक होने के कारण पौने घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन