फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide near Sataun on nh-707, traffic remained halted for three hours

Sirmour: राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सतौन के समीप दरकी पहाड़ी, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

Sat, 10 Aug 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सतौन के समीप बिना बारिश के ही साफ मौसम में पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। 

विज्ञापन
landslide near Sataun on nh-707, traffic remained halted for three hours
सतौन के समीप दरकी पहाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सतौन के समीप बिना बारिश के ही साफ मौसम में पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इसके चलते हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर सैकडों वाहन खड़े रहे। पांवटा साहिब को ओर जाने वाले मुसाफिरों ने सतौन तक दो किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एनएच-707 शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे खुले मौसम में पहाड़ी दरकने से चीलोंण के पास बंद हो गया था।

विज्ञापन


एनएच विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान वहां पर मलबा रोकने के लिए वायर क्रेट के जाल लगा रखे थे लेकिन मलबा अधिक होने के कारण यह टूट गए। कई मुसाफिरों ने मलबे के ऊपर पैदल चलकर सड़क पार की और दूसरे छोर पर पहुंचे। एक घंटे के बाद एनएचएआई की मशीन पहुंची और सड़क को खोला। उधर, बार-बार उक्त हाईवे के बंद होने के चलते लोगों में भी काफी रोष है। कुछ ही दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर यह हाईवे कई बार बंद हो चुका है। इसके चलते आए दिन यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed