फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide near Brauni Khad and Jeori in Rampur

Landslide: रामपुर में ब्रौनी खड्ड के पास भूस्खलन, एनएच धंसा, ज्यूरी में दरकी पहाड़ी

Fri, 28 Jul 2023 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 07:04 PM IST
सार

प्रदेश के रामपुर उपमंडल में कहर बरपाया है। बारिश से झाकड़ी के साथ लगती ब्रौनी खड्ड के पास भूस्खलन हुआ है और नेशनल हाईवे पांच धंस गया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

विज्ञापन
Landslide near Brauni Khad and Jeori in Rampur
ज्यूरी में दरकी पहाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार हो रही बारिश ने हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल में कहर बरपाया है। बारिश से झाकड़ी के साथ लगती ब्रौनी खड्ड के पास भूस्खलन हुआ है और नेशनल हाईवे पांच धंस गया है। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं दोपहर के बाद ज्यूरी के पास भूस्खलन होने से एनएच पांच बंद हो गया। गुरुवार रात 12 बजे से एनएच बंद होने के बाद शुक्रवार को हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


एनएच पांच बंद होने के बाद एनएच प्राधिकरण की मशीनें और मजदूर मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन बार-बार भूस्खलन होने से बहाल करना चुनौती बना हुआ है। वहीं, झाकड़ी परियोजना से होते हुए चाटी संपर्क मार्ग भी भूस्खलन होने से बंद है जिसके कारण वाहनों को बाईपास से भेजना भी मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोगों को परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाकड़ी में ब्रौनी खड्ड के पास किन्नौर से शिमला जाने वाले और शिमला से किन्नौर आने वाले लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन देर शाम तक सड़क बहाल न होने पर उन्हें निराश होना पड़ा। कई लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करते रहे।

उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि ब्रौनी खड्ड के पास भूस्खलन और एनएच पांच पूरी तरह से धंसने पर बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क खुलने में समय लग सकता है। शुक्रवार देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल होना अभी मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed