{"_id":"64de21d9c9a29f09a1056a34","slug":"landslide-in-shiv-bawdi-area-now-many-buildings-are-cracked-after-shimla-news-c-19-sml1001-215375-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिव बावड़ी क्षेत्र में भूस्खलन \nकेे बाद अब कई भवन दरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिव बावड़ी क्षेत्र में भूस्खलन केे बाद अब कई भवन दरके
विज्ञापन
नगर निगम ने सात भवन करवाए खाली
कई जगह जमीन और रास्तों में दरारें आने से लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में भूस्खलन के बाद अब इसके साथ लगते एमआई रूम क्षेत्र में भवनों में दरारें आना शुरू हो गई हैं। क्षेत्र में भूस्खलन होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे लोगों में दहशत है।
स्थानीय लोगों को भवनों के ढहने का डर सताने लगा है। नगर निगम ने एमआई रूम क्षेत्र में सात भवनों को खाली करवा दिया है, जबकि एक भवन असुरक्षित घोषित कर दिया है। भवनों केे अलावा यहां जमीन और रास्तों में भी दरारें पड़ गई हैं। लोगों का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम और बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से यहां जमीन धंस रही है। एक भवन का पानी दूसरे भवन के ऊपर गिरता है, जिससे पानी, इन्हीं पहाड़ों में रिस रहा है जो मकानों की नींव को कमजोर कर रहा है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने वीरवार को मौके का निरीक्षण किया।
कोट
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूवन शर्मा ने कहा कि भवनों में दरारें आई हैं। ऐसे इन मकानों को खाली करवा दिया है। ऐसे भवनों को बचाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन और सरकार ने नहीं की मदद
नरेश भवन मालिक नरेश ने कहा कि उम्रभर की कमाई से घर बनाया था लेकिन अब उसे खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। मकान खाली करने पर उनकी प्रशासन और सरकार ने कोई मदद नहीं की है, कोई मुआवजा नहीं दिया है। मैं भी टैक्स देता हूं, इस मुश्किल घड़ी में मुझे मदद मिलनी चाहिए।
भवन खाली कर कहां जाएं : मनजीत सिंह
भवन मालिक मनजीत ने कहा कि सरकार और नगर निगम ने खतरे को देखते हुए भवन खाली करने को कह दिया है लेकिन अब वह कहां जाएं, उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। सारे रास्ते बंद हैं ऐसे में लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है।
घर गिरने का सताा रहा डर : सरिता
स्थानीय निवासी सरिता ने कहा कि बीस सालों से समरहिल में रह रही हूं लेकिन इतनी तबाही और डर आज तक महसूस नहीं किया। शिव बावड़ी के हादसे के बाद अब तो हर पल घर के नीचे से जमीन धंसने और घर के गिरने का डर सता रहा है।
पानी निकासी की हो व्यवस्था : ईशिका
स्थानीय निवासी ईशिका चौहान ने कहा कि भवन खाली करने के लिए नगर निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन जब क्षेत्र में निर्माण हो रहा था तो उस समय में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं देखी। इसका खामियाजा आज भवन मालिकों और यहां रह रहे लोगों को भवन खाली कर चुकाना पड़ रहा है। सरकार निकासी की उचित व्यवस्था करें।
शहर में दुरुस्त हो निकास सिस्टम : वीरेंद्र सिंह
वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था न होने से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। हर बरसात में यही स्थिति पैदा होती है। सरकार, प्रशासन और नगर निगम बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था समरहिल सहित पूरे शिमला शहर में करें।