फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   landslide in Dayod village Mandi creates panic Mandi, made a huge crater, causing cracks in several houses.

Himachal: दयोड गांव में फिर जमीन धंसने से हड़कंप, विशाल गड्ढा बना, कई घरों में आईं दरारें, देखें वीडियो

Sat, 01 Nov 2025 12:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह(मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह(मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 12:19 PM IST
सार

दयोड गांव में एक बार फिर जमीन धंसने से हड़कंप मच गया है। बीती रात अचानक जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे तीसरी बार यहां विशाल गड्ढा बन गया।

विज्ञापन
landslide in Dayod village Mandi creates panic Mandi, made a huge crater, causing cracks in several houses.
दयोड गांव में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के दयोड गांव में एक बार फिर जमीन धंसने से हड़कंप मच गया है। बीती रात अचानक जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे तीसरी बार यहां विशाल गड्ढा बन गया। घटना के बाद आसपास के कई घरों में चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन


लगातार तीसरी बार हुआ हादसा
गांव में वर्ष 2022 से ही जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने का सिलसिला जारी है। वर्ष 2024 में भी इसी इलाके के थोड़े ऊपरी हिस्से में गड्ढा बना था, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भरकर अस्थायी रूप से सुरक्षित किया था। अब इसी स्थान के नीचे दोबारा बड़ी मात्रा में भूमि धंसने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

Trending Videos

घरों में दरारें
देर रात जोरदार आवाज के साथ लगभग आधा बीघा भूमि धंस गई। इसके पास स्थित हरदेव शर्मा का पूरा घर प्रभावित हुआ है। दीवारों, छत और फर्श में गहरी दरारें आ गई हैं। परिवार को घर खाली करना पड़ा। पास के एक अन्य बड़े मकान में भी दरारें आई हैं, जिससे गांव के अन्य परिवार भी दहशत में हैं।

विज्ञापन

टनल निर्माण पर उठे सवाल
जिस स्थान से कुछ ही नीचे जमीन धंसी है, वहां एनएचएआई की सुरंग (टनल) का निर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरंग निर्माण के कारण भूमिगत संरचना कमजोर हो रही है, जिसके चलते लगातार जमीन धंस रही है। ग्रामीणों ने कहा कि 2022 से अब तक तीन बार यह खतरा सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकला। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से राहत सामग्री, मुआवजा और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed