फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslid on car two person injured

एनएच पर चलती कार पर गिरे पत्थर दो घायल

Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
landslid on car two person injured
दिल्ली और हरियाणा के थे सैलानी, कालका-शिमला एनएच पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नेशनल हाइवे कालका-शिमला पर शुक्रवार सुबह शिमला से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की चलती गाड़ी पर सोनू बंगला के पास अचानक पत्थर गिर गए। गाड़ी में चार लोग सवार थे। हादसे के दौरान गोविंदपुरा बी जींद हरियाणा के नरेश (45) को सिर तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोघी में उपचार के बाद घायल को आईजीएमसी रेफर किया है। वहीं बीयू/139 प्रीतमपुरा नई दिल्ली के शिवम (19) को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी लोग शिमला घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह यह दिल्ली लौट रहे थे। इस बीच जब यह लोग शोघी के सोनू बंगला के पास पहुंचे तो यहां से गुजरते वक्त पहाड़ी से पत्थर गाड़ी पर गिर गए। इसके चलते गोविंदपुरा बी जींद हरियाणा नरेश कुमार जोकि कंडक्टर साइड पर आगे बैठा था उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। बीयू/139 प्रीतमपुरा नई दिल्ली के शिवम (19) जोकि कंडक्टर साइड के एकदम पीछे बैठा था उसकी टांग पर हल्की चोटें आई है। इसके अलावा अवी (21) हाउस नंबर 14 वसुधा अपार्टमेंट सेक्टर 9 रोहिणी दिल्ली और तनिश (19) हाउस नंबर 14 वसुधा अपार्टमेंट सेक्टर 9 रोहिणी दिल्ली सुरक्षित हैं। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed