फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   landlside: two people dead and two women injured after buried under debris in chamba

अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में दबने से दो लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

Tue, 14 Jan 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
landlside: two people dead and two women injured after buried under debris in chamba
धुलाड़ा-चंबा मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले में रजेरा-धुलाड़ा मार्ग पर अंद्रला पट्टा के समीप थरेड़ घार में मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने मायके जा रहे दो दंपती भूस्खलन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक ने पति खोया तो दूसरे ने पत्नी, जबकि एक महिला ने अपने पैर गंवा दिए। गंभीर घायल महिला को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


 दर्दनाक हादसे में दो जोड़ों ने उम्र भर के लिए अपना साथी खो दिया। इस दर्दनाक हादसे में काजल के पति तिलक की मौत हो गई है। जबकि काकू की पत्नी राधा भी काल का ग्रास बन गई। जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के पर काजल और राधा पतियों के साथ  खिचड़ी खाने के लिए मायके जा रही थी। दोनों के माता-पिता भी इंतजार कर रहे थे। अंद्रला पट्टा के समीप बस से चारों उतर गए।
विज्ञापन


आसपास के गांव से संबंध रखने के कारण आपस में जान पहचान भी थी। जैसे ही वे बातें करते करते मायके पहुंचने के लिए कदम उठा रहे तो वहीं, अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन का मलबा उन पर आ गिरा। इसके कारण तिलक और राधा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि काजल और काकू बुरी तरह से घायल हो गए। काजल के हादसे में दोनों पैर कट गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। कहा कि प्रभावितों को प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
 

पहाड़ी से गिरी चट्टान, व्यक्ति की मौत

landlside: two people dead and two women injured after buried under debris in chamba

वहीं, जनजातीय क्षेत्र होली मुख्यालय के साथ लगती त्रवैणी घाट के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टान के चपेट में आने से बाबा की कुटिया धराशायी हो गई। इस हादसे में कुटिया में बैठे मंडी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कुटिया के बाबा बाल-बाल बचे हैं। यह हादसा मंगलवार को पेश आया। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी होली से टीम पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए होली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले की राकेश कुमार बाबा की कुटिया में आया था। 

जानकारी के अनुसार होली मुख्यालय के सामने स्थित श्रवैणी घाट में उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले बाबा रीतिराज पिछले 17 सालों से रह रहे हैं। यहां पर ही बाबा ने कुटिया बनाई है। मंगलवार को बाबा और राकेश खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद बाबा रीतिराज कुटिया से बाहर आए। जबकि राकेश कुमार कुटिया के भीतर था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरी। कुटिया से बाहर होने के चलते बाबा रीतिराज बाल बाल बचे। जबकि राकेश कुमार चट्टान के नीचे दब गया। चट्टान गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चट्टान और मलबे को हटाया। मगर तब तक राकेश कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मलबे से शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं को पूरा किया गया। पुलिस ने भी परिजनों को अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही परिजन भी चंबा के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को परिजन चंबा पहुंचेंगे। पोस्टमार्टम भी बुधवार को होगा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed