{"_id":"bffd2e8e1c048bc91ca8e538377b9d38","slug":"land-reforms-by-himachal-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों में जमीन पंजीकरण के लिए पूरी करनी होगी नई शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों में जमीन पंजीकरण के लिए पूरी करनी होगी नई शर्त
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Aug 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार शहरी क्षेत्रों में जमीन पंजीकरण के लिए नई शर्त लगाने जा रही है। जमीन बंटवारे के लिए अब टीसीपी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य किया जा रहा है। एनओसी के बाद ही अब तहसीलदार व नायब तहसीलदार जमीन पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को इस बाबत पत्र भेज दिए हैं। एक-दो दिन के भीतर सरकार अधिसूचना जारी कर सकती है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। टीसीपी के कनिष्ठ अभियंता अब जमीन मालिकों को एनओसी देने से पहले मौके का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
वहां सड़क, बिजली-पानी, सीवरेज, पार्किंग , खेल मैदान और डिस्पेंसरी जैसी सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही टीसीपी महकमा एनओसी जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार को मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर जिले से जमीन बंटवारे की कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कई बीघा जमीन खरीदी है। ये लोग निर्माण के लिए टीसीपी से नक्शा पास कराने के लिए बार-बार दस्तक दे रहे हैं। लिहाजा, ऐसे मामलों को विभाग ने लंबित रखा है। इनकी जमीन के बंटवारे को भी अब नई शर्त के हिसाब से कराने की तैयारी है।