{"_id":"5d71fae88ebc3e014b5f9124","slug":"land-on-lease-to-mla-s-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा भत्ते के शोर-शराबे में फंसा विधायकों को लीज पर जमीन देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा भत्ते के शोर-शराबे में फंसा विधायकों को लीज पर जमीन देने का मामला
Fri, 06 Sep 2019 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त यात्रा भत्ते को बढ़ाने से उठे शोर-शराबे में विधायकों को लीज पर जमीन देने का मामला फंस गया है। माना जा रहा है कि गरमाए माहौल में सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में ले जाने की गलती नहीं करेगी। राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक 16 सितंबर को प्रस्तावित है। हालांकि, यह तिथि आगे भी टल सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में भी इस मामले पर चर्चा हुई थी। कुछ विधायकों की ओर से सरकार को उन्हें आवासीय सुविधा देने के लिए जमीन लीज पर दिलाने का प्रस्ताव रखा गया था। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार इस मामले को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भी ले जाने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
मगर अब बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में विधायकों के निशुल्क यात्रा भत्ते को बढ़ाने से किरकिरी का सामना कर चुकी सरकार बैकफुट पर है। यह मामला संभवतया आगामी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के लिए नहीं जाएगा। इसे मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाने की तैयारी बताई जा रही थी।
विज्ञापन