भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के लिए दूसरे चरण का भूमि अधिग्रहण शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानुपल्ली से बिलासपुर के बैरी तक बनने वाली रेललाइन निर्माण के लिए कार्य तेज हो गया है। पहले चरण में 10 गांवों के लोगों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। जमीन के एवज में लोगों को करीब 106 करोड़ रुपये का मुआवजा भी बांट दिया गया है।
वहीं, मंगलवार को दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा बांटने का कार्य भी शुरू हो गया है। दूसरे चरण में मंगलवार को तीन गांवों बैहल, लखाला और खैरियां में भूमि अधिग्रहण कर प्रभावितों को मुआवजा बांटा गया है।
इस दौरान करीब 11 करोड़ रुपये की राशि बतौर मुआवजा वितरित की गई है। उल्लेखनीय है कि भानुपल्ली से बरमाणा तक बनने वाली इस रेल लाइन का सर्वे बीते वर्ष पूरा कर लिया गया था। इसके बाद राजस्व संबंधित सभी दस्तावेज तैयार किए गए हैं।
पहले चरण में 10 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है, जबकि दूसरे चरण में करीब 50 गांवों में लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
भू-अर्जन अधिकारी रेलवे जय गोपाल शर्मा ने बताया की बैहल, लखाला और खैरियां में लोगों को मंगलवार को मुआवजा राशि बंाटी गई है। तीन गांवों में करीब 11 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी जा रही है। अन्य गांवों में भी औपचारिकताएं पूरी होते ही मुआवजा दिया जाएगा।
भानुपल्ली से बरमाणा तक करीब 64 किमी लंबे रूट पर 20 सुरंगें बनेंगी, जबकि इस लाइन पर छोटे बड़े करीब 18 पुल होंगे। इसके अलावा मैहला के पास सबसे बड़ी सुरंग का निर्माण होना प्रस्तावित है जो करीब 4 किमी होगी।