{"_id":"65fc015f1e457d4411084dca","slug":"lakhwinder-wadali-and-satinder-sartaj-will-create-a-stir-in-sujanpur-holi-festival-dc-hamirpur-gave-informati-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राष्ट्रीय स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव में लखविंदर वडाली व सतिंदर सरताज मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राष्ट्रीय स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव में लखविंदर वडाली व सतिंदर सरताज मचाएंगे धमाल
Thu, 21 Mar 2024 03:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Mar 2024 03:16 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव में लखविंदर वडाली और संतिदर सरताज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन
Sujanpur Holi festival
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव में लखविंदर वडाली और संतिदर सरताज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। चार दिवसीय उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लखविंदर स्टार कलाकार में रूप में दर्शकों का मनोजरंन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका सिमर कौर स्टार कलाकार में रूप अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगी। तीसरी सांस्कृतिक पहाड़ी गायकों के नाम रहेगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक सतिंदर सरताज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेली कमेटी व प्रशासन की तरफ से यह शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीर भवन में पत्रकार वार्ता में डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह व एडीसी हमीरपुर मनेष यादव ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होली मेले का का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होली मेले की शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चार दिवसीय होली मेले का आगाज करेंगे। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एडीसी मनेष यादव ने बताया कि सुजानपुर होली मेले पर लगभग सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन