फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul Spiti: Youth built a snow cave near Lingti in Kaza

Lahaul Spiti: काजा के लिंगटी के पास युवाओं ने बनाई बर्फ की गुफा

Mon, 13 Jan 2025 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 12:21 PM IST
सार

 लोबदे ने बताया कि गुफा को तैयार करते समय कुछ युवा ठंड से बीमार भी हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी उनके कार्य की प्रंशसा की।

विज्ञापन
Lahaul Spiti: Youth built a snow cave near Lingti in Kaza
काजा के लिंगटी के पास युवाओं ने बनाई बर्फ की गुफा - फोटो : संवाद

विस्तार

काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी गांव से 200 मीटर की दूरी पर लिंगटी पुल के पास युवाओं ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कड़ाके की ठंड में पानी को जमाकर गुफा (इग्लू) तैयार की है। यहां चाय- नाश्ते का भी प्रबंध है।

विज्ञापन

पानी जमाकर गुफा बनाने वाले ललूंग गांव निवासी लोबदे बौद्ध, तंडूप छेरिंग और लाकपा छेरिंग ने बताया कि बर्फ की गुफा के निर्माण में करीब 27 दिन लगे। लोबदे ने बताया कि गुफा को तैयार करते समय कुछ युवा ठंड से बीमार भी
विज्ञापन

 हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं

हारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी उनके कार्य की प्रंशसा की। यहां पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि कई जगह घुमकर आए लेकिन बर्फ से बनी सुंदर गुफा पहली देखी। बर्फ की गुफा में रविवार को विधायक अनुराधा ने भी युवाओं की ओर से तैयार की गई गुफा में चाय का आंनद लिया। इस तरह गुफा तैयार करने के लिए युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed