{"_id":"63e8f6cc6f74ee4c3b0266e1","slug":"lahaul-spiti-news-tree-falls-on-congress-mla-ravi-thakur-car-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक रवि ठाकुर, गाड़ी पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक रवि ठाकुर, गाड़ी पर गिरा पेड़
Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/ रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/ रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
सार
विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह ही शिमला से देहरादून के लिए रवाना हुए थे। देहरादून से महज कुछ दूरी पर विशालकाय पेड़ का हिस्सा गाड़ी के पास आ गिरा।
विज्ञापन
गाड़ी पर गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला-देहरादून मार्ग पर लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय पेश आया, जब विधायक रवि ठाकुर वन विभाग के क्लीयरेंस के मामलों को लेकर देहरादून जा रहे थे। रविवार दोपहर बाद देहरादून से कुछ दूरी पर हाईवे पर सफर कर रहे थे तो एक विशालकाय पेड़ का हिस्सा विधायक रवि ठाकुर की गाड़ी के पास आ गिरा। पेड़ का हिस्सा गिरने से वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
जिस गाड़ी में वह सवार थे, उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चलती गाड़ी पर पेड़ गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को निकाला। घटना में विधायक रवि ठाकुर और उनका चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह ही शिमला से देहरादून के लिए रवाना हुए थे और इसी बीच देहरादून से महज कुछ दूरी पर ही यह घटना घटी है। वह पूरी तरह से ठीक है और जल्द ही सरकारी कार्यों को निपटा कर शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन