लाहौल-स्पीति: माइनस सात डिग्री में कपिल शर्मा, गुरु रंधावा ने की शूटिंग
कोकसर से 7 किलोमीटर दूर ग्रांफू बाईपास में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरु रंधावा और बॉलीवुड अभिनेत्री योगिता संग कपिल और उनके भाई अशोक शर्मा शूटिंग को पहुंचे। इस दौरान लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज गूंजती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने मंगलवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल कोकसर में पहुंचकर माइनस सात डिग्री तापमान में एक एलबम की शूटिंग की। कोकसर से 7 किलोमीटर दूर ग्रांफू बाईपास में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरु रंधावा और बॉलीवुड अभिनेत्री योगिता संग कपिल और उनके भाई अशोक शर्मा शूटिंग को पहुंचे। इस दौरान लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज गूंजती रही। कपिल और अन्य कलाकारों ने फैंस को निराश नहीं किया और फोटो तथा ऑटोग्राफ देते रहे। रविवार को सभी कलाकार एक ही फ्लाइट में मुंबई से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचें।
सोमवार को थकान मिटाने के बाद कपिल शर्मा ने मनाली व आसपास की वादियों को निहारा। जबकि मंगलवार को पूरी टीम शूटिंग के लिए कोकसर पहुंची। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कोकसर में पहली बार एलबम की शूटिंग हुई है। नए साल से पहले ही बॉलीवुड के कलाकारों का लाहौल में पहुंचना बहुत सकून की बात है। कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा ने बताया कि कोकसर और लाहौल के अन्य पर्यटन स्थलों में विंटर सीजन में बॉलीवुड सितारे शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार में भी इजाफा होगा।