फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul pea crop reached in Mandis farmers get 66 rupee price per kg

Kullu News: मंडियों में पहुंचा लाहौल का मटर, पहले दिन 66 रुपये किलो बिका

Fri, 07 Jul 2023 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jul 2023 05:34 PM IST
सार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पटट्न घाटी से मटर का सीजन आरंभ गया है और किसान कुल्लू की लोकल मंडियों में मटर बेचने आ रहा है।

विज्ञापन
Lahaul pea crop reached in Mandis farmers get 66 rupee price per kg
लाहौल का मटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल घाटी में मटर का तुड़ान शुरू हो गया है। शुक्रवार को लाहौल के मटर को कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में 66 रुपये कीमत मिली है। शुरूआत में उम्दा दाम मिलने से घाटी के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले साल मटर को 50 रुपये भाव मिला था। शीत मरुस्थल लाहौल में तैयार मटर ने देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दे दी है। कुल्लू घाटी में इस बार लगातार बारिश और ओलावृष्टि से मटर को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि हरे मटर की गुणवत्ता बेहतर है, ऐसे में किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पटट्न घाटी से मटर का सीजन आरंभ गया है और किसान कुल्लू की लोकल मंडियों में मटर बेचने आ रहा है। अटल टनल रोहतांग बनने से किसानों को अपने उत्पाद को सब्जी मंडियों तक पहुंचाना आसान हो गया है।
विज्ञापन


किसान अशोक, सोहन लाल व प्रेम सिंह ने कहा कि मटर की फसल तैयार हो गई है और किसानों को तुड़ान शुरू कर दिया है। भुंंतर सब्जी मंडी में आढ़ती पाल ने कहा कि शुक्रवार को लाहौल के मटर की बाेली 66 रुपये प्रति किलो लगी है। अभी मंडी में कम मात्रा में मटर आ रहा है और अगले सप्ताह में इसमें तेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीएस के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने कहा कि पट्टन घाटी में मटर तैयार हो गया है। अच्छी फसल होने से किसानों को इस साल रेट भी बेहतर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रेट में और भी उछाल आएगा। कहा कि पिछले साल मटर को 50 रुपये के आसपास ही शुरुआती दाम मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed