लाहौल: सिस्सू में देश की पहली स्नो मैराथन, बर्फ की परत पर दौड़ लगाएंगे 150 धावक
बर्फ के बीच होने वाली मैराथन के रोमांच को देखने के लिए सैलानी भी यहां पहुंचेंगे। मैराथन में भाग लेने वाले धावक भी दो दिन पहले ही लाहौल पहुंच गए हैं। आयोजक राजेश चंद ने बताया कि मैराथन पांच वर्गों में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल के सिस्सू में शनिवार को स्नो मैराथन का रोमांच देखने को मिलेगा। देश भर के करीब 150 धावक बर्फ की परत पर दौड़कर चुनौती पेश करेंगे। जिला प्रशासन ने सिस्सू में स्नो मैराथन की पूरी तैयारियां कर ली हैं। बर्फ के बीच होने वाली मैराथन के रोमांच को देखने के लिए सैलानी भी यहां पहुंचेंगे। मैराथन में भाग लेने वाले धावक भी दो दिन पहले ही लाहौल पहुंच गए हैं। आयोजक राजेश चंद ने बताया कि मैराथन पांच वर्गों में होगी। इसमें 42 किलोमीटर की मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन के अलावा 10 किमी, पांच किमी और एक किमी दूरी की भी दौड़ होगी।
रीच इंडिया, गोल्डरोप एडवेंचर और सिस्सू स्की एंड स्नो बोर्ड कल्ब के संयुक्त प्रयास हो रही मैराथन में राज्य के धावकों को 2500 रुपये और दूसरे राज्यों के धावकों को 5 हजार रुपये पंजीकरण फीस देनी होगी। मैराथन का शुभारंभ सिस्सू हैलीपेड से होगा और शिती नाला से वापस सिस्सू हेलीपैड आना होगा। प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागी देशभर से भाग ले रहे हैं, जिसमें महिला धावक भी शामिल हैं। पहली बार स्नो मैराथन पहली बार करीब दस हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच करवाई जा रही है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।