फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lahaul: Clearing the way for construction of Bhava-Mud road for Samdo border with China

लाहौल: चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए भावा-मुद सड़क के निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
सार

 जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर को जोड़ने वाली सामरिक महत्व की 32 किलोमीटर लंबी भावा-मुद सड़क निर्माण के लिए वन विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) काजा डिवीजन ने भूमि अधिग्रहण के तहत वन विभाग के पास नौ करोड़ रुपये की अंतिम किस्त जमा करवा दी है। 

विज्ञापन
Lahaul: Clearing the way for construction of Bhava-Mud road for Samdo border with China
समदो बॉर्डर के लिए भावा-मुद सड़क के निर्माण का रास्ता साफ - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए एक और सामरिक महत्व की सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर को जोड़ने वाली सामरिक महत्व की 32 किलोमीटर लंबी भावा-मुद सड़क निर्माण के लिए वन विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) काजा डिवीजन ने भूमि अधिग्रहण के तहत वन विभाग के पास नौ करोड़ रुपये की अंतिम किस्त जमा करवा दी है। 12 करोड़ रुपये पहले ही जमा करवा दिए थे। यानी जमीन की कुल एनपीए (नेट प्रेजेंट वैल्यू) 21 करोड़ रुपये थी। अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क का काम इसी सीजन से शुरू करेगा। 

विज्ञापन

इस सड़क के बनने से शिमला से काजा की दूरी 468 से घटकर 318 किलोमीटर और समदो बॉर्डर की दूरी 398 से घटकर 298 किलोमीटर रह जाएगी। सेना को अब काजा पहुंचने में चार घंटे कम लगेंगे।
विज्ञापन


यह सड़क समुद्रतल से 12 हजार फीट की ऊंचाई से गुजरेगी। भावानगर-मुद सड़क बनने से समदो बॉर्डर पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों को सुविधा होगी। यह सड़क किन्नौर के भावानगर से निकलकर लाहौल-स्पीति के अंतिम गांव मुद में मिलेगी। आतर्गु पुल के पास यह सड़क समदो-काजा-ग्रांफू मार्ग से जुड़ेगी। स्पीति को किन्नौर से जोड़ने का यह दूसरा अहम मार्ग होगा। इससे स्पीति घाटी में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। उधर, लोनिवि काजा के अधिशाषी अभियंता टशी ज्ञामजो ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की मंजूरी मिल गई है। एनपीए की रकम जमा होने से अब इसका काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण के लिए टेंडर इसी साल : मारकंडा
तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया कि एनपीए की रकम जमा करवा दी है। अब इसी साल सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने जमीन अधिग्रहण की पहले ही मंजूरी दे दी थी। एनपीए की रकम जमा न होने से कई सालों से जमीन लोनिवि के नाम नहीं हो रही थी, जिससे निर्माण कार्य लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed