फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LadengeCoronaSe: Oxygen constructor and cylinder also reached Shimla from abroad

#LadengeCoronaSe: विदेशों से शिमला भी पहुंचे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और सिलिंडर

Wed, 05 May 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 May 2021 09:44 PM IST
सार

इनमें इंग्लैंड से 36 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ताइवान के 185 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे हैं। बताया कि जरूरत के हिसाब से इन्हें अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
LadengeCoronaSe: Oxygen constructor and cylinder also reached Shimla from abroad
विदेशों से शिमला भी पहुंचे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान विदेशों से पहुंच रही मदद की एक खेप हिमाचल की राजधानी शिमला भी पहुंच गई है। बुधवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर से भरे दो ट्रक शिमला पहुंचे। उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि विदेशों से मिल रही सहायता सामग्री से हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने एचएलएल के माध्यम से इन दो ट्रक को हिमाचल के लिए भेजा हैं।

विज्ञापन


इनमें इंग्लैंड से 36 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ताइवान के 185 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे हैं। बताया कि जरूरत के हिसाब से इन्हें अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इन दिनों अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की भारी कमी चल रही है। सरकार भी अपने स्तर पर इन खाली सिलिंडर की उपलब्धता करने में जुटी हुई है। लेकिन विदेशों से मदद मिलने के बाद सरकार को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed