फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ladengecoronase: Gurdas of una is giving the message of people to join the fields

#ladengecoronase: लोगों को खेतों से जुड़ने का संदेश दे रहे गुरदास

Sat, 15 May 2021 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 May 2021 10:47 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की सारड़ा पंचायत के गांव गुरेट के किसान गुरदास राम  कोरोना कर्फ्यू के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अपनी जमीन में मक्की की फसल तैयार कर किसानों और युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ladengecoronase: Gurdas of una is giving the message of people to join the fields
83 वर्षीय बुजुर्ग खेतों से दोबारा जुड़ने का संदेश दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आकर हताश लोगों को हिमाचल के ऊना जिले के सारड़ा के एक 83 वर्षीय बुजुर्ग खेतों से दोबारा जुड़ने का संदेश दे रहे हैं। अभी गेहूं की कटाई के बाद उपमंडल अंब के पहाड़ी क्षेत्रों में खेत खाली पड़े हैं। विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की सारड़ा पंचायत के गांव गुरेट के किसान गुरदास राम  कोरोना कर्फ्यू के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अपनी जमीन में मक्की की फसल तैयार कर किसानों और युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन


कहते हैं कि अगर हम अपने खेतों में मेहनत मजदूरी करेंगे तो हमारी जमीन सोना उगलेगी। कहा कि लोगों का खेतीबाड़ी से मोहभंग हो चुका है। इससे धीरे-धीरे पहाड़ी क्षेत्रों के खेती योग्य खेत घास का मैदान बनते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि अगर हर किसान अपने खेतों में काम करेगा तो हमें कुछ न कुछ फायदा जरूर होगा। उन्होंने गत वर्ष लॉकडाउन दौरान भी मक्की की खासी फसल तैयार की थी। इस बार भी उनकी मक्की अच्छी लग रही है। उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी क्षेत्र में बसे हुए लोगों को सिंचाई की कोई भी साधन नहीं है। कहा कि अपनी बंजर भूमि को फिर से उपजाऊ करें, ताकि इस संकट के समय में हम सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना भी कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed