{"_id":"608fed3632efa8411f31c06e","slug":"ladenge-corona-se-doctors-and-nurses-relieving-stress-of-corona-patients-by-dancing-and-singing-at-ddu-hospital-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: डीडीयू अस्पताल शिमला में नाच-गाकर कोरोना मरीजों का तनाव भगा रहे डॉक्टर और नर्सें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: डीडीयू अस्पताल शिमला में नाच-गाकर कोरोना मरीजों का तनाव भगा रहे डॉक्टर और नर्सें
Mon, 03 May 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 May 2021 06:20 PM IST
सार
अस्पताल में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मी कम स्टाफ के बावजूद 24 घंटे मरीजों की सेवा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों का तनाव भगा रहे डॉक्टर-नर्सें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल शिमला में डॉक्टरों और नर्सों ने नाच-गाकर कोरोना मरीजों का तनाव कम करने का नया तरीका अपनाया है। इसके अलावा मरीजों को ऐसे वीडियो दिखाए जा रहे हैं, जिनमें कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्सें और अन्य कर्मचारी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हैं। अस्पताल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। स्टाफ के इस काम को लोगों की सराहना भी मिल रही है। अस्पताल में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मी कम स्टाफ के बावजूद 24 घंटे मरीजों की सेवा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में काम के बढ़ते बोझ से जहां चिकित्सक मानसिक दबाव में हैं, वहीं मरीज बीमारी को लेकर परेशान हैं। ऐसे में डॉक्टरों के इस नए फार्मूले से अब काफी हद तक मरीज तनाव मुक्त नजर आ रहे हैं। अस्पताल के इस वीडियो में डॉक्टर, नर्सें और सफाई कर्मचारी मरीजों के साथ कोरोना वार्ड में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया है कि कैसे अस्पताल के कर्मी वार्ड और बरामदों में दाखिल कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाते हैं। वार्डों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों से मदद भी ली जा रही है। डीडीयू के कोविड-19 नोडल अफसर डॉ. प्रवीण चौहान ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। मरीज तनाव में न आएं, इसके लिए मनोरंजक गतिविधियां की जाती हैं।
विज्ञापन