फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ladenge Corona Se: Asthma patient daughter-in-law made corona positive mother and father-in-law healthy at home

#LadengeCoronaSe: अस्थमा की मरीज बहू ने घर में ही स्वस्थ कर दिए पॉजिटिव सास-ससुर

Sun, 23 May 2021 01:41 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 May 2021 01:41 PM IST
सार

शिक्षिका नीतू कटोच की 73 वर्षीय सास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी सास की किमोथैरेपी हो चुकी है और थर्ड स्टेज की कैंसर मरीज हैं। जब वह कोरोना पॉजिटिव आईं तो उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया। 

विज्ञापन
Ladenge Corona Se: Asthma patient daughter-in-law made corona positive mother and father-in-law healthy at home
शिक्षिका नीतू कटोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच कुछ लोग जहां अपनों को छोड़कर भाग रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा की एक बहू ने मिसाल पेश की है। अस्थमा की मरीज और पेशे से शिक्षक इस बहू ने सकारात्मक सोच से हाई प्रोटीन और डॉक्टरों की सलाह से अपने संक्रमित सास-ससुर को घर पर ही स्वस्थ कर दिखाया है। बहू के इस हौसले को अब हर कोई सलाम कर रहा है।  नीतू अपनी सास की हौसलाफजाई करती रही और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


डॉक्टरों के परामर्श के अनुरूप उचित उपचार देती रहीं और हाई प्रोटीन डाइट भी देती रहीं। इसी बीच उनके 78 वर्षीय ससुर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। वह डायबिटीज के भी मरीज हैं। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उन्हें जरूरी उपचार दिया गया। नीतू ने घर में ही तमाम सुविधाएं जुटाईं। घर में ही उनकी देखभाल की। ऑक्सीमीटर से लेकर तापमान जांचने की भी व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन


नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए घर में गीत-संगीत चलाती रहीं। आखिरकार नीतू की मेहनत रंग लाई और निर्धारित अवधि के बाद उनके सास-ससुर दोनों कोरोना को मात देने में कामयाब हो गए। उल्लेखनीय है कि नीतू परछोड़ स्कूल में शिक्षिका हैं। करीब तीन साल पहले परछोड़ स्कूल के छात्र साहिल ने एक मॉडल तैयार किया था। नेशनल स्तर की प्रतियोगिता तक यह मॉडल पहुंचा था। साहिल की गाइड टीचर भी नीतू ही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डरें नहीं, सकारात्मक सोच के साथ लड़ें  
शिक्षिका नीतू कटोच ने बताया कि वह खुद अस्थमा की मरीज हैं। दिन में इन्हेलर की आवश्यकता रहती है। पिछले तीन माह से उनका परिवार हाई प्रोटीन डाइट ले रहा है और परिवार ने पॉजिटिव सोच बनाए रखी। इसका यह परिणाम है कि उम्रदराज सास-ससुर ने गंभीर बीमारी के बावजूद कोरोना को हराया। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सकारात्मक सोच के साथ लड़ने की जरूरत है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed