फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lack of bus service villager face prob

मलोट से रोहड़ू बस न चली तो आंदोलन

Sun, 29 Jun 2014 03:38 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jun 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
lack of bus service villager face prob

ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बार बार आग्रह के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।मलोट से रोहड़ू के लिए सीधी बस सेवा शुरू न होने से परेशान ग्रामीणों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यदि सात दिन में मलोट से रोहड़ू के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं हुई तो सड़क पर उतरने को तैयार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मलोट से रोहड़ू के लिए चलने वाली बस सुबह लोगों को पटसारी में सड़क पर उतार देती है।
विज्ञापन


उसके बाद लोगों को दूसरी बस के इंतजार में कई घंटे खड़ा रहना पड़ता है। सारी गांव निवासी श्याम सुंदर, महेंद्र चौहान, योगेश खिमटा, सुनील परहेटा, उमटा गांव निवासी रमेश, मगारा निवासी लायक राम, भागी राम, राज पाल, जोहड़ निवासी रोशन परहेट ने बताया कि मलोट बस में सामान और बच्चों के साथ बैठे लोगों को पटसारी में उतार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बस को चेबड़ी के लिए भेजा जाता है, चेबड़ी से सवा घंटे बाद बस वापस लौटती है। उस समय तक लोगों को धूप और बारिश में सड़क पर खड़े रहना पड़ता है। लोगों को टैक्सी में आठ किलोमीटर का दोगुणा किराया चुका कर रोहड़ू पहुंचना पड़ता है।


उन्होंने बताया कि ग्रामीण कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने बस की समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम रोहड़ू को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा यदि सात दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed