{"_id":"65f8325c2c9117b8b60ba565","slug":"lab-attendant-of-nit-hamirpur-along-with-three-to-10-67-grams-of-chitta-recovered-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर के लैब अटेंडेंट समेत तीन से 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर के लैब अटेंडेंट समेत तीन से 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद
Mon, 18 Mar 2024 07:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:26 PM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट समेत तीन लोगों से हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर के लैब अटेडेंट समेत तीन से चिट्टा बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट समेत तीन लोगों से हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है। चार माह पूर्व अक्तूबर में एनआईटी में बिलासपुर निवासी एमटेक के विद्यार्थी की ड्रग्स की ओवरडोज से मौत हो गई थी। विद्यार्थी की मौत के बाद पुलिस ने एनआईटी परिसर में चिट्टा बरामद किया था और एनआईटी के कुछ विद्यार्थी भी इस मामले में शामिल पाए गए थे। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस अब ताजा मामले को को पूर्व में सामने आए मामले से जोड़ कर खंगाल रही है। हमीरपुर के चौकी जंबाला में ही इन आरोपियों से चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रजनीश शर्मा, गर्ग निवास न्यू मॉडल टाउन, होशियारपुर (पंजाब), विशाल राज निवासी अणुखुर्द तहसील और जिला हमीरपुर, सुनील शर्मा निवासी गांव घरियाना, ब्राहम्णा चौकी, जंबाला तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चौकी जंबाला में पंजाब नंबर की लग्जरी कार में चिट्टे का सेवन कर रहे थे। आरोपियों के पास चिट्टे के अलावा फॉयल पेपर बरामद किया गया है। मौके से दो कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी विशाल राज एनआईटी हमीरपुर लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन