फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kusum Sadret apologize to people of Shimla

मेयर ने शिमला के लोगों से मांगी माफी, कहा- अंदाजा होता तो नहीं जाती चीन

Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Kusum Sadret apologize to people of Shimla

नगर निगम शिमला की मेयर कुसुम सदरेट ने राजधानी में पानी की किल्लत से लोगों को हुई परेशानी पर माफी मांग ली है। कुसुम सदरेट कल शाम को चीन दौर से लौट आई हैं। मेयर ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनका यह टुअर इंडिया में होता तो वे नहीं जाती।

विज्ञापन


विदेश दौरा था इसलिए आने में भी देरी हो गई। पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर मेयर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मेयर ने कहा कि मैं जनता से बार-बार माफी मांगती हूं। इतना जल संकट होने का मुझे अंदाजा होता तो मैं चीन दौरे पर नहीं जाती। उनहोंने कहा कि पानी की किल्लत पहली बार नहीं हुई है। 

विज्ञापन

चीन के पांच पर्यटन स्थलों का दौरा किया

Kusum Sadret apologize to people of Shimla

इससे पहले भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिल स्रोत सूख जाने के कारण नगर निगम के लिए ऐसे हालात बन गए। बता दें कि कुसुम सदरेट इंटरनेशल मेयर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन गईं थीं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई है।

अपने-अपने क्षेत्र में पर्यटन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई है। मेयर ने चीन के पांच पर्यटन स्थलों का दौरा भी किया। कुसुम सदरेट ने कहा पानी की किल्लत वहां पर थी लेकिन शिमला के मुकाबले कम थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed