फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu news: Man Arrested For Shooting youth in jagatsukh manali

Manali News: खाना न मिला तो युवक ने कैफे संचालक की टांग पर दाग दी गोली, फरार आरोपी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Jan 2023 06:25 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी से रिवॉल्वर सहित छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
kullu news: Man Arrested For Shooting youth in jagatsukh manali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के वामतट मार्ग पर जगतसुख में खाना न मिलने पर नशे में धुत एक स्थानीय युवक दबंगई पर उतर आया। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जो कैफे संचालक की टांग पर लगी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी से रिवॉल्वर सहित छह कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे एक कैफे में वीरेंद्र शर्मा निवासी जगतसुख आया। वह नशे में था और खाने की मांग करने लगा। कैफे के कर्मियों ने खाना नहीं होने की बात कही तो उसने रिवॉल्वर दिखाना शुरू कर दिया। कर्मियों ने तुरंत फोन कर इसकी सूचना कैफे संचालक प्रियाल आचार्य, निवासी शूरू को दी। प्रियाल कैफे में पहुंचे तो वीरेंद्र बैठा हुआ था।
विज्ञापन


प्रियाल घटना के बारे में पूछने लगे तो वीरेंद्र ने जेब से रिवॉल्वर निकाल लिया और खिड़की पर निशाना साधा। फिर उसने रिवॉल्वर दोबारा जेब में रख दिया। कुछ ही देर बाद उसने अचानक रिवॉल्वर निकाला और फायर कर दिया। टांग में गोली लगने की वजह से प्रियाल लहूलुहान हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू रेफर किया गया। कुल्लू से प्रियाल को मंडी के मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अभी उपचाराधीन हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनाली थाना में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed