{"_id":"64f9ef889d49954f0c0f07b5","slug":"kullu-news-four-arrested-including-punjab-police-jawan-with-chitta-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में चिट्टे के साथ पंजाब पुलिस के जवान सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में चिट्टे के साथ पंजाब पुलिस के जवान सहित चार गिरफ्तार
Thu, 07 Sep 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:13 PM IST
सार
मनाली में पंजाब पुलिस के एक जवान सहित चार लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में यह करवाई की।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में पंजाब पुलिस के एक जवान सहित चार लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में यह करवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी नशे की खेप कहां से लाए और कहां लेकर जा रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनाली पुलिस की टीम रांगड़ी में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
युवक की पहचान गुरवंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पुलिस लाइन अमृतसर में तैनात है। एक अन्य मामले में पुलिस ने मनाली शहर के गोंपारोड में तीन युवकों से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों युवक भी पंजाब के ही बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन