फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu News Fire broke out in Dhalpur restaurant girl died due to suffocation two injured

Kullu News: ढालपुर के रेस्तरां में लगी आग, दम घुटने से युवती की मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी

Sun, 26 May 2024 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 May 2024 08:08 PM IST
सार

जिला कुल्लू के कलाकेंद्र ढालपुर के पीछे एक रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक युवती की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Kullu News Fire broke out in Dhalpur restaurant girl died due to suffocation two injured
कुल्लू के ढालपुर में एक निजी रेस्तरां में घायल क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू जिला मुख्यालय के कलाकेंद्र ढालपुर के पीछे एक रेस्तरां में आग लगने से एक युवती की दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक रेस्तरां में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। रेस्तरां में काम करने वालों ने बाहर दौड़कर जान बचाई। आग की घटना में एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब 4:55 बजे ढालपुर के रेस्तरां के किचन के साथ स्टोर में सोफा रिपेयर का काम चला था। इस बीच अचानक सॉल्यूशन में आग पकड़ ली। इस कारण रेस्टोरेंट स्टाफ की दो लड़कियां धुएं के कारण बेहोश हो गईं। जिस समय रेस्तरां में आग लगी वहां पर ग्राहक भी थे। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। सभी बाहर की ओर जान बचाने के लिए दौड़े। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दम घुटने से घायल हुए तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान युवती ममता पुत्री किरण कुमार, निवासी गांव टिपर, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी की मौत हो गई। इसके अलावा नितिका और ललित का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि आग किन कारणों से लगी इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने समय पर पहुंचकर आज पर काबू पा लिया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर करीब लाखों की संपत्ति को आग से बचाया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed