फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Cracks in four more houses of Ani town, the administration got them vacated

Kullu News: आनी कस्बे के चार और मकानों में दरारें, प्रशासन ने करवाए खाली

Fri, 01 Sep 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

कुल्लू जिले के आनी कस्बे के नए बस अड्डे से लेकर अमरटेक्स के बीच के क्षेत्र में चार और मकानों में दरारें आ गई हैं। ये वैसी ही दरारें आई हैं, जो हाल ही में गिरे मकानों में गिरने से पहले आईं थीं। 

विज्ञापन
Kullu News: Cracks in four more houses of Ani town, the administration got them vacated
आनी कस्बे के चार और मकानों में दरारें - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी कस्बे के नए बस अड्डे से लेकर अमरटेक्स के बीच के क्षेत्र में चार और मकानों में दरारें आ गई हैं। ये वैसी ही दरारें आई हैं, जो हाल ही में गिरे मकानों में गिरने से पहले आईं थीं। स्थिति को भांपते हुए एसडीएम नरेश वर्मा ने मकानों का जायजा लिया और सभी असुरक्षित मकानों को खाली करवा दिया गया। इसी क्षेत्र में मकानों के ऊपर से पानी के चश्मे भी जगह-जगह फूट गए हैं।

विज्ञापन


कुछ मकान तो ऐसे भी हैं, जिनके अंदर से पानी रिस रहा है। बीते दिन आनी में जियोलॉजिस्ट की टीम आई थी। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जांच की। साथ ही उन्होंने मकान मालिकों को अपने भवनों को सुरक्षित करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से सुझाव दिए। इसके अलावा कमेटी की ओर से किरण बाजार में हो रहे भूस्खलन से बचाव के लिए धंस रहे मलबे को हटाकर इस क्षेत्र की एंकरिंग करके कंक्रीट से भरने, नए भवनों और किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि सभी प्रभावितों को अब तक 60 लाख रुपये की राहत राशि बांटी गई है। आनी कस्बे के चार अन्य मकानों में दरारें आई हैं। जबकि कुछ मकान खतरे की जद में है। सभी असुरक्षित मकानों को खाली करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed