{"_id":"63234b07ed83de4c4079444d","slug":"kullu-news-cheating-of-four-crore-rupee-on-policies-fund-value-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: पॉलिसियों की फंड वेल्यू मंजूर करने के नाम पर चार करोड़ चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: पॉलिसियों की फंड वेल्यू मंजूर करने के नाम पर चार करोड़ चार लाख की ठगी
Thu, 15 Sep 2022 09:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:26 PM IST
सार
शातिरों ने रिलायंस की दो पॉलिसियों के फंड वैल्यू को जारी करने नाम पर यह ठगी की है। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कुल्लू में चार करोड़ चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने रिलायंस की दो पॉलिसियों के फंड वैल्यू को जारी करने नाम पर यह ठगी की है। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने रिलायंस की दो पॉलिसियां फंड फ्लो श्रेणी की ली थीं, जिनका प्रीमियम करीब 29,500 रुपये सालाना था।
विज्ञापन
इस दौरान 2016 में उन्हें दिल्ली से आईजीएमएस नामक कार्यालय से फोन आया कि उनकी पॉलिसियां शेयर मार्केट से संबंधित हैं और वह उनको इसकी फंड वैल्यू दिलवाएंगे। शातिरों ने पॉलिसियों को बंद करने की बात कही तो उन्होंने भी बंद करने को कहा। बाद में इन पॉलिसियों के फंड वैल्यू को स्वीकृत करने के लिए शातिरों ने कई तरह के चार्जिज का हवाला देकर चार करोड़ चार लाख रुपये की ठगी की, लेकिन उन्हें अपनी पॉलिसी की फंड वैल्यू नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने यह खुद और अपनी पत्नी की सेवानिवृत्ति की पूंजी के अलावा रिश्तेदारों, दोस्तों, प्राइवेट फाइनेंसरों और बैंक से लोन लेकर यह पैसा बैंक के जरिये भेजा है। परिवार ने भी पुलिस से उनकी राशि को लौटाने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरेदव शर्मा ने कहा कि वह शिमला में दशहरा बैठक में आएं है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और शातिरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन